फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mughalsarai railway station renamed to Pandit Deen Dayal Upadhyay railway station

UP: अब 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय' के नाम से पहचाना जाएगा मुगलसराय जंक्शन

Sat, 14 Oct 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sat, 14 Oct 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
Mughalsarai railway station renamed to Pandit Deen Dayal Upadhyay railway station

यूपी के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन हो गया है।

विज्ञापन

 


दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग का प्रमुख रेलवे स्टेशन मुगलसराय अब दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला जाना है।
विज्ञापन


मुगलसराय रेलवे स्टेशन वाराणसी के पास है। पंडित दिन दयाल उपाध्याय जनसंघ के नेता थे। उनके शताब्दी वर्ष के अवसर पर योगी सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम उन पर रखने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पोस्टर पर धमकीः मुगलसराय का नाम बदला तो कर दिया जाएगा छह इंच छोटा

दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कई योजना भी वर्तमान में चलाई जा रही है। बता दें कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर पहले काफी हंगामा भी हुआ था। मुगलसराय में कई संस्थाओं ने इस बात का विरोध किया था।  

ये भी पढ़ें-  मुगलसराय स्टेशन का नाम पं. दीनदयाल रखने पर भाजयुमो ने जताई खुशी

इस फैसले को जहां भाजपाई पंडित दीनदयाल के नीतियों के प्रसार में बड़ा कदम मान रहे हैं और खुशी मना रहे हैं। वहीं मुगलसराय का नाम बदल कर लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे लोग इसे धोखाधड़ी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed