फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mughalsarai Railway Board became Pandit Deendayal Upadhyay

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हुआ मुगलसराय रेल मंडल, 2018 में बदला गया था जंक्शन का नाम

Sun, 19 Jan 2020 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mughalsarai Railway Board became Pandit Deendayal Upadhyay
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पं.दीन दयाल उपाध्याय के नाम का ग्लोसाइन बोर्ड रखते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

मुगलसराय रेल मंडल को अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के नाम से जाना जाएगा। रेल मंत्रालय/रेलवे बोर्ड ने 15 जनवरी को अधिसूचना जारी कर मंडल का नाम बदलने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही, मुगलसराय मंडल कार्यालय सहित सभी कार्यालयों के नाम बदलने की घोषणा भी की है। पत्र आते ही स्थानीय मंडल के अधिकारियों ने नाम बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


 पांच अगस्त, 2018 को मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया था। उस दिन नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले खेल मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। जल्द मुगलसराय रेल मंडल का नाम भी बदले जाने का एलान किया था। 
विज्ञापन


चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने लगातार इसके लिए प्रयास किया। नौ जनवरी को मंडल का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ललितचंद्र त्रिवेदी ने बताया था कि नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को सचिव सुशांत कुमार मिश्र का हस्ताक्षरित राजपत्र आया। 15 जनवरी को जारी अधिसूचना में तत्काल प्रभाव से मंडल का नाम बदलने की घोषणा कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगलसराय मंडल का नाम बदल गया है। अब इसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय होगा। इसके लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडल से जारी सभी कागजात और कार्यालयों पर अब मंडल का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंकित होगा। 
- पंकज सक्सेना, डीआरएम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed