फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mucormycosis Black Fungus Cases Rises in varanasi Three operations done and reports of many patients awaiting

जान का दुश्मन: वाराणसी में पांव पसार रहा ब्लैक फंगस , अब तक 3 का ऑपरेशन, कई मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 15 May 2021 12:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 May 2021 12:47 AM IST
सार

देश के अन्य शहरों की तरह वाराणसी में भी कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ब्लैक फंगस यानी की म्यूकोरमायकोसिस की बीमारी फैल रही है। वाराणसी में ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं। बीएचयू अस्पताल में में अब तक तीन का  ऑपरेशन हो चुका है वहीं कई संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
mucormycosis Black Fungus Cases Rises in varanasi Three operations done and reports of many patients awaiting
ब्लैक फंगस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में कोरोना के कहर के बीच ब्लैक फंगस के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।पिछले दिनों सात मरीजो में पुष्टि के बाद तीन और मरीज मिले हैं।  बीएचयू में ब्लैक फंगस के लक्षण वाले जिन मरीजों का ऑपरेशन होना है,उनकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार डाक्टर कर रहे हैं।

विज्ञापन


इमरजेंसी में भर्ती ऐसे दो मरीजो की रिपोर्ट निगेटिव आते ही उनका ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा तीन अन्य मरीजो को कोरोना जांच सहित एमी जांच की सलाह दी गई है, उनका भी इंतजार किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में धीरे धीरे ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या  बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


अब तक ईएनटी डिपार्टमेंट में वैसे तो 20 से ज्यादा मरीजों ने डॉक्टर से परामर्श लिया लेकिन इसमें डॉक्टरों ने फिलहाल 10 मरीजों को ऑपरेशन कराने का सुझाव दिया है। इसमे  ब्लैक फंगस से ग्रसित 3 मरीजों का तो ऑपरेशन हो गया है लेकिन बाकी  मरीजों के अभी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।  उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही ऑपरेशन की डेट तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू ईएनटी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि ब्लैक फंगस से ग्रसित बृहस्पतिवार को जो 3 मरीज आए थे उन्हें भी कोरोना सहित अन्य जांच कराने का सुझाव दिया गया है जिसके बाद उनके ऑपरेशन का फैसला होगा।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन परामर्श में जो भी सलाह ले रहा है,उसे  सतर्कता बरतने के साथ ही जरूरत पड़ने पर विभाग में बुलाकर जांच भी की जा रही है। बताया कि बुधवार को जिस महिला का ऑपरेशन हुआ था उसकी सेहत में भी धीरे धीरे सुधार हो रहा है।

ऑपरेशन के बाद कोविड आईसीयू में भर्ती है महिला

ब्लैक फंगस से ग्रसित जिस महिला का बीते बुधवार ऑपरेशन हुआ था,वो कोविड आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टर अग्रवाल के मुताबिक उसे ठीक होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है।  एंटी फंगल दवाएं दी जा रही है। डॉक्टरों की टीम महिला की निगरानी कर रही है। बता दें कि ब्लैक फंगस से पीड़ित कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय महिला का ऑपरेशन के दौरान उसका जबड़ा, आंख निकालना पड़ा। इसके अलावा गाल के नीचे की हड्डी भी निकालना पड़ी। अब एंटी फंगल दवाइयां चलेंगी। बताया कि जब बिल्कुल ठीक हो जाएंगी तब नकली जबड़ा लगाया जाएगा। गाल की हड्डी भी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed