{"_id":"602fc3ed8ebc3ee8fd5e5138","slug":"mst-service-of-varanasi-roadways-city-buses-will-be-start-stopped-from-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी रोडवेज सिटी बसों की एमएसटी सेवा होगी शुरू, लॉकडाउन से ही चल रही थी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी रोडवेज सिटी बसों की एमएसटी सेवा होगी शुरू, लॉकडाउन से ही चल रही थी बंद
Fri, 19 Feb 2021 07:28 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 19 Feb 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बसों से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लॉकडाउन के दौरान से ही बंद चल रही एमएसटी सेवा 23 फरवरी से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कैंट रेलवे बस स्टेशन से सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच एमएसटी बनाई जा सकेगी। एमएसटी बनवाने के लिए यात्रियों को पासपोर्ट साइज की दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना होगा।
विज्ञापन
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एसके राय ने बताया कि सिटी बस की एमएसटी सेवा कोरोना महामारी के कारण बंद चल रही थी, जिसे अब मुख्यालय के आदेश पर चालू किया जा रहा है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की 110 बसें शहर के विभिन्न मार्गों पर चल रही हैं।
विज्ञापन