फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MS Dhoni in Varanasi

पढ़ो, खेलो, गलतियों से सीख लो

Tue, 12 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 12 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni in Varanasi
वाराणसी में धोनी
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को यहां दिल्ली पब्लिक स्कूल में थे। ‘कैप्टन कूल’ अपनी क्लास में मोटिवेशनल गुरु के रूप में नजर आए। यूथ ब्रिगेड को जीवन में कामयाबी का मंत्र दिया। 25 मिनट की क्लास में स्टूडेंट्स से लेकर उनके पैरेंट्स तक को टास्क दिया। वह एस क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षुओं से भी मिले और उनसे क्रिकेट जीवन से जुड़ी यादें साझा कीं। छात्रों से कहा कि खूब पढ़ो, खूब खेलो और अपनी गलतियों से सबक लो।
विज्ञापन


धोनी लगभग दो घंटे विद्यालय में रहे और इस दौरान उन्होंने छात्रों, उनके अभिभावकों और स्कूल स्टाफ सबसे बातचीत की। साथ फोटो खिंचवाया और फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए। उन्होंने बच्चों के सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। स्कूल पहुंचने पर अकादमी के प्रशासक सुरेंद्र सिंह और चीफ कोच रंजन जायसवाल ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके दोस्त अरुण पांडेय और मिहिर दिवाकर उनके साथ रहे।
विज्ञापन


 धोनी ने कहा कि जीवन में कुछ करना है तो समयबद्ध होना होगा। कैलेंडर बनाएं ताकि हर काम नियोजित तरीके से हो। घंटों लगातार पढ़ने से बेहतर है कि कुछ देर ही पढ़ाई करें मगर एकाग्रचित्त होकर। थोड़े-थोड़े अंतराल पर पढ़ाई से तनाव कम होगा और जो पढ़ा है वह याद भी रहेगा। कहा कि तनाव से बचने के लिए खेलकूद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed