फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MRI building in Varanasi District Hospital will be demolished

Varanasi News: ये कैसी व्यवस्था... 96.81 लाख खर्च कर 2019 में बना एमआरआई भवन, अब तोड़ा जाएगा; वजह जान लें

Thu, 06 Feb 2025 11:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Feb 2025 11:27 AM IST
सार

वाराणसी में मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल परिसर में 96.81 लाख खर्च कर 2019 में एमआरआई भवन बनवाया गया था। अब भवन को गिराने की तैयारी है। 

विज्ञापन
MRI building in Varanasi District Hospital will be demolished
एमआरआई भवन में लगा ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बिना किसी खर्च एमआरआई की सुविधा मिल सके, इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में 96.81 लाख खर्च कर एमआरआई भवन बनवाया गया। छह साल पहले मार्च 2019 में भवन बनने के बाद से यहां मशीन ही नहीं लगाई जा सकी है। अब पूरी बिल्डिंग को गिराने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन


दरअसल एमआरआई भवन वाली जगह मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के लिए चिह्नित जगह के दायरे में आ रही है। जिला अस्पताल में मेन गेट के पास सीटी स्कैन सेंटर के पीछे 12 जून 2018 में एमआरआई भवन का निर्माण शुरू हुआ। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ की ओर से 12 मार्च 2019 को इसका निर्माण कार्य पूरा करवाकर भवन हैंडओवर कर दिया गया। इसके बाद से यहां ताला भी नहीं खुल सका है। 5 साल के दौरान यहां जो भी अधिकारी आए, किसी ने मशीन लगवाकर जांच शुरू करवाने की पहल नहीं की। अब इसको गिराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है। जिस जगह एमआरआई के लिए भवन बना है, उस जगह को मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए चुना गया है। लिहाजा एमआरआई भवन को गिराने की सूचना मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed