फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MR hanged room in varanasi troubled by financial crisis wrote suicide note

UP News: 'मैं जा रहा हूं, मम्मी को परेशान मत करना...', सुसाइड नोट लिख MR ने लगाई फांसी; दोस्त से कही थी ये बात

Wed, 14 Aug 2024 09:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 09:27 PM IST
सार

Varanasi News: पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी कमरे पर पहुंची। पति का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देख वह बेसुध हो गई। पुलिस को मौके से छह पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने पत्नी, बेटी और मां का जिक्र किया है।

विज्ञापन
MR hanged room in varanasi troubled by financial crisis wrote suicide note
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के हरिओम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में बुधवार को युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। जौनपुर के केराकत निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह (45) मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे।

विज्ञापन


शैलेंद्र ने जान देने से पहले छह पेज के सुसाइड नोट में मां, पत्नी और बेटी का जिक्र किया है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। लंका पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, सुसाइड नोट भी पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र के हरिओम नगर कॉलोनी में युधिष्ठिर सिंह के मकान में शैलेंद्र पिछले चार साल से किराए पर पत्नी सारिका और 10 वर्षीय बेटी हर्षिता के साथ रहता था। पत्नी पास में ही एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेंद्र ने सुसाइड से पहले मित्र राकेश को मैसेज भेजा कि सुसाइड करने जा रहा हूं। पत्नी को बता दिया जाए, सुसाइड नोट फ्रिज पर रखा है। राकेश की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पत्नी स्कूल में थी और बेटी स्कूल गई थी। 

पुलिस मकान के अंदर दाखिल हुई तो कमरे के अंदर किचन में पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे शैलेंद्र का शव लटका हुआ था। सुसाइड नोट में शैलेंद्र ने अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा कि मां मैं लायक बेटा नहीं बन सका। 

कक्षा छह की छात्रा और बेटी हर्षिता के लिए लिखा कि अब मैं जा रहा हूं, मम्मी को ज्यादा परेशान मत करना और अच्छे से पढ़ाई करना। पुलिस को संबोधित पत्र में लिखा कि स्वेच्छा से जान दे रहा हूं। स्कूल से पत्नी सारिका पहुंची तो पति का शव देखकर बदहवास हो गई।


परिजन भी सूचना पाकर पहुंच गए। लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पूछताछ में मालूम चला कि शैलेंद्र ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज के दबाव के चलते शैलेंद्र ने यह कदम उठाया। फिलहाल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed