{"_id":"612130affa51ac5bd65c7e4c","slug":"mp-subrata-pathak-started-the-booth-verification-campaign-said-opposition-spreading-confusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी सांसद सुब्रत पाठक ने की बूथ सत्यापन अभियान की शुरुआत, कहा- विपक्षियों के पास बताने को कुछ नहीं फैला रहे भ्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी सांसद सुब्रत पाठक ने की बूथ सत्यापन अभियान की शुरुआत, कहा- विपक्षियों के पास बताने को कुछ नहीं फैला रहे भ्रम
Sat, 21 Aug 2021 10:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:30 PM IST
सार
राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि 23 को राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक भवन में योजन बैठक में संबोधित करते सांसद सुब्रत पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा काशी क्षेत्र के प्रभारी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कोरोना काल के अंत्योदय कार्य को जन जन तक पहुंचाएं। विपक्षियों के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वे भ्रम फैला रहे हैं। कैंट विधानसभा की बैठक निवेदिता शिक्षा सदन में हुई। इसके बाद दक्षिणी विधानसभा की बैठक लक्सा के मारवाड़ी युवक संघ में हुई। दोनों बैठकों में बूथ सत्यापन अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
बैठक में प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ अध्यक्ष वाट्सएप ग्रुप बनाएं। इसमें आम नागरिकों को भी जोड़ें। राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि 23 को राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। संचालन अभिषेक मिश्रा, नवीन कपूर ने किया।
विज्ञापन