फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP sports competition begins today in varanasi record two lakh 70 thousand players will show their strength

Varanasi: सांसद खेल प्रतियोगिता का आगाज आज, रिकॉर्ड दो लाख 70 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Mon, 16 Oct 2023 05:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 05:34 AM IST
सार

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मिशन शक्ति को धार देगी। जिले के 342 स्थलों पर 27 खेलों का आयोजन 8 नवंबर तक होगा। 2 लाख 77 हजार 642 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें महिलाओं की संख्या  एक लाख 13 हजार 227 है। 

विज्ञापन
MP sports competition begins today in varanasi record two lakh 70 thousand players will show their strength
खेल प्रतियोगिता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सांसद खेल प्रतियोगिता का आगाज आज होगा।  विभिन्न प्रतियोगिताओं में 11 से 103 वर्ष के दो लाख 70 हजार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक 27 खेलों में बालक-बालिका, पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 103 वर्ष की कलावती भी दौड़ में दम दिखाएंगी।

विज्ञापन


सांसद खेल प्रतियोगिता ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू होगी। 16, 17 और 18 अक्तूबर को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसके बाद न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 20, 21 अक्तूबर और जोन स्तर पर 18, 19, 20, 21 अक्तूबर को होगी। वहीं विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज स्तर पर 16,17,18 अक्तूबर को और विकास खंड और जोनल स्तर पर 27 और 30 अक्तूबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 2 से 5 नवंबर तक जनपद स्तर पर प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन

मिशन शक्ति को धार देगी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता

सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मिशन शक्ति को धार देगी। 342 स्थलों पर 27 खेलों का आयोजन 8 नवंबर तक होगा। दो लाख 77 हजार 642 लोगों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में पुरुष प्रतिभागियों की संख्या एक लाख 64 हजार 250 है। एक लाख 13 हजार 227 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। 165 ट्रांसजेंडरों ने भी पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें 27 प्रतियोगिताएं होनी है। महिलाएं एकल व टीम प्रतियोगिता में अधिकांश खेलों में प्रतिभा दिखाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र से 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखते वक्त सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी 2023 पोर्टल लांच किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed