{"_id":"59cb82a34f1c1b9e538b4996","slug":"mp-pappu-yadav-reach-bhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें तस्वीरेंः बीएचयू पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें तस्वीरेंः बीएचयू पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
pappu yadav
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज के पांच दिन बाद भी माहौल गरमाया है। बुधवार को कुलपति और छात्रों से बिहार के मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे। पुलिस ने गेट पर रोका तो हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
pappu yadav
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कैंपस में घटी घटना के बाद से देश भर में धरना-प्रदर्शन, राजनीतिक दलों की ओर से विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में सांसद पप्पू यादव दोपहर में करीब दो बजे बीएचयू गेट पहुंचे।
pappu yadav
- फोटो : self
इसी क्रम में सांसद पप्पू यादव दोपहर में करीब दो बजे बीएचयू गेट पहुंचे। यहां पहले से ही तैनात पुलिस, पीएसी जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह अड़े रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ लंका संजीव मिश्र सहित अन्य अधिकारियों से भी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
pappu yadav
- फोटो : अमर उजाला
पप्पू यादव को सिंहद्वार पर रोके जाने के बाद समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान पुलिस से नोंकझोंक हुई। करीब घंटे भर तक चले हंगामे के बाद कुछ छात्रों से गेट के बाहर उनकी मुलाकात हुई लेकिन कुलपति से बिना मिले ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
pappu yadav
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू ने छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। घटना के लिए कुलपति को दोषी बताते हुए उनका इस्तीफा मांगा, जेल भेजने की मांग की। कहा कि जल्द ही कुलपति को नहीं हटाया तो विरोध में दुर्गा पूजा के बाद बिहार बंद कराकर दिल्ली तक संदेश देंगे।