फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP of Gujrat CR Patil Started Water Suply System In Jayapur

नलों में आया पानी, जयापुर में अब कोई नहीं रहेगा प्यासा

Sun, 03 May 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 03 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
MP of Gujrat CR Patil Started Water Suply System In Jayapur
वाराणसी। आखिरकार जयापुर के लोगों की सालों की मुराद पूरी हो गई। इंतजार खत्म हुआ और घर के बाहर लगे नलों से पानी की धार निकल पड़ी। अब जयापुर गांव में कोई प्यासा नहीं रहेगा। शनिवार की शाम गांव में लगे पहले नलकूप की टेस्टिंग की गई। इसी के साथ गांव के 150 से अधिक घरों तक पानी पहुंच गया। हर-हर महादेव, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के बीच गुजरात के सांसद सीआर पाटिल ने बटन दबाकर नलकूप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


चार हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव में पीने का पानी का संकट है, जिसे दूर करने के लिए पूरे गांव में भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई है। पानी के लिए तीन नलकूप लगने हैं। एक नलकूप चालू हो गया जबकि दूसरे की बोरिंग चल रही है। तीनों नलकूपों से पूरे गांव को पीने का साफ पानी मुहैया कराया जाएगा। गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद सांसद पाटिल ने कहा कि दो-तीन
विज्ञापन


दिन में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित हो जाएगी। शनिवार को टेस्टिंग कराकर यह देखा गया कि घरों तक पानी पहुंच रहा है अथवा नहीं। गांव के हरेक घर को पानी मुहैया कराया जाएगा। पाइप लाइन बिछ चुकी है। कुछेक घरों में कनेक्शन जोड़ना बाकी है। यह काम भी हफ्ते भर में पूरा हो जाएगा। तीनों नलकूप चालू होते ही गांव के हरेक घर को पीने का साफ पानी मिलने लगेगा। भाजपा सांसद ने गांव में चल
विज्ञापन
विज्ञापन


रहे इंटलॉकिंग और टॉयलेट निर्माण की भी जानकारी ली। बताया कि गांव के अस्सी फीसदी से अधिक परिवारों को टॉयलेट बनाकर दिया जा चुका है। दो महीने में इंटरलॉकिंग का काम भी पूरा हो जाएगा। सांसद ने प्रधान प्रतिनिधि नारायण पटेल के साथ निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र व कन्या पाठशाला का निरीक्षण किया। साथ ही, मुसहर बस्ती में बने मकानों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed