फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP inaugurated roads worth 30 crores

Varanasi News: सांसद ने 30 करोड़ की सड़कों का किया लोकार्पण

Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurated roads worth 30 crores
बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के डाक बंगला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 30 करोड़ से चार सड़कों का लोकार्पण किया। इनमें तीन बेल्थरारोड और एक सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़क शामिल है।
विज्ञापन

सांसद विद्यार्थी ने बेल्थरारोड के एफडीआर तकनीक से 895.19 लाख से सीयर-सोनाडीह मार्ग, 902.86 लाख की लागत से नगरा-निकासी मार्ग व 572.24 लाख से मालीपुर-बिहरा हरपुर मार्ग और सिकंदरपुर के 638.69 लाख से मेवली-कनासपुर मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इन सभी सड़कों की लंबाई आठ किलोमीटर से अधिक है। आयोजित समारोह में सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले इन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अगले पांच वर्षों तक कार्यदाई संस्था द्वारा इन सड़कों का रख-रखाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। कहा, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कार्य योजना बनाई गई है।

जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मौके पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार गौड़, एई अभिषेक राय, जेई अरुण कुमार पांडेय, आनंद यादव, सद्दाम, पतिराम यादव, सज्जन पासवान, पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed