{"_id":"5ddf95588ebc3e54ef7ae403","slug":"mourning-thieves-target-bullion-shop-stolen-goods-worth-more-than-25-lakh-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसलाबुलंद चोरों ने सर्राफा की दुकान को बनाया निशाना, 25 लाख से अधिक का माल साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसलाबुलंद चोरों ने सर्राफा की दुकान को बनाया निशाना, 25 लाख से अधिक का माल साफ
Thu, 28 Nov 2019 03:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 28 Nov 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के नेवढिया थाना क्षेत्र के इटाएं बाजार में बीती रात हौसलबुलंद चोरों ने सर्राफा की दुकान प्रधान आभूषण कला केंद्र को निशाना बनाया और छत के सहारे दुकान में पीछे के रास्ते से घुसकर दुकान का लाकर तोड़कर तीन लाख नगदी सहित लाखों रुपये के मूल्य का आभूषण उठा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और मौके पर पहुचे एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मडियाहू सहित फोरेंसिक टीम व डॉस्क्वायड मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
बता दें कि थाना क्षेत्र के ही भवानीगंज गांव निवासी पुरषोत्तम सेठ की इटाएं बाजार में प्रधान आभूषण कला केंद्र के नाम से सर्राफा की दुकान है। जिसके संचालन की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम सेठ के बेटे सुनील सेठ उठाते हैं। बुधवार रात को दुकान बंदकर दुकान मालिक अपने घर भवानीगंज चले गए।
विज्ञापन
रात में पहुंचे अज्ञात चोरों ने छत के सहारे दुकान के अंदर घुसकर उसमें रखे एक तिजोरी का लॉक तोड़कर उसमें से तीन लाख नकदी, 400 ग्राम सोना और 20 किलो चांदी,एक लाइसेंसी रिवाल्वर व अन्य सामान उठा ले गए। सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा तो वहां का नजारा देख हतप्रभ हो गए।
विज्ञापन
कमरे में रखी तिजोरी का लाकर टूटा हुआ था और सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। दुकान मालिक ने सूचना तुरंत नेवढिया पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष नेवढिया राजनाथ चौरसिया पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।
सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण संजय राय, क्षेत्राधिकारी मडियाहूं अवधेश कुमार शुक्ला डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच—पड़ताल में जुट गए। वहीं एसपी ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस को सक्रियतापूर्वक जांच करने के निर्देश दिए। वही खबर लिखने तक पीड़ित द्वारा पुलिस को कोई भी लिखित तहरीर नहीं दी गई है। इस संदर्भ में एसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके उचित कार्रवाई की जाएगी।