फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MoU between UP government NHLML and VDA for ropeway in Varanasi tender will open on 15 july

Ropeway: वाराणसी में रोपवे के लिए यूपी सरकार, एनएचएलएमएल और वीडीए के बीच हुआ एमओयू, 15 को खुलेगा टेंडर

Thu, 14 Jul 2022 05:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Jul 2022 05:17 PM IST
सार

वाराणसी में यातायात की संजीवनी के रूप में तैयार हुई रोपवे परियोजना अब धरातल पर उतरने वाली है। इसके लिए गुरुवार को  उत्तर प्रदेश सरकार, एनएचएलएमएल और वीडीए के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हो गया। 

विज्ञापन
MoU between UP government NHLML and VDA for ropeway in Varanasi tender will open on 15 july
रोपवे - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बदलते बनारस की सबसे महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरने वाली है। इसके लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार, एनएचएलएमएल और वीडीए के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हो गया। तीनों के बीच रोपवे परियोजना का विकास, कार्यान्वयन, निर्माण, संचालन और रखरखाव को प्रभावी रूप से करने के लिए आपसी सहमति बनी है।

विज्ञापन


एनएचएआई के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी  एनएचएलएमएल (नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लि) को वाराणसी में रोपवे परियोजना के क्रियान्वयन करने के लिए नामित किया गया है।  एनएचएलएमएल ने परियोजना के एलाइनमेंट का विस्तृत अध्ययन कर पुनः फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर 14 मई को हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर निविदा आमंत्रित की गई थी, जो 15 जुलाई को खोली जाएगी।

विज्ञापन

15 जुलाई के बाद शुरू हो सकता है काम

निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इस परियोजना का भूमिपूजन कराया जाएगा और इसी के साथ निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। परियोजना में एलाइनमेंट की कुल लंबाई 3.750 किलोमीटर निर्धारित की गई है। परियोजना में पांच स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जिसमें पहला स्टेशन कैंट , उसके बाद विद्यापीठ स्टेशन, रथयात्रा स्टेशन, गिरजाघर क्रासिंग और अंतिम स्टेशन गोदौलिया चौक पर प्रस्तावित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि कैंट से गोदौलिया के बीच रोपवे परियोजना के लिए पहली बार निविदा दिसंबर 2021 में निकाली गई थी, मगर विकासकर्ताओं ने रुचि नहीं दिखाई थी। इसके बाद इस परियोजना का पूरा काम नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लि. से कराने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed