{"_id":"662f990b7a306748a407605c","slug":"mou-between-sangeet-natak-academy-and-kashi-vishwanath-temple-trust-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विश्वनाथ धाम में मिलेगा दुनिया के कलाकारों को मंच, संगीत नाटक अकादमी व न्यास के बीच MOU","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विश्वनाथ धाम में मिलेगा दुनिया के कलाकारों को मंच, संगीत नाटक अकादमी व न्यास के बीच MOU
Mon, 29 Apr 2024 06:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 06:27 PM IST
सार
Varanasi News: इसी सिलसिले में संगीत नाटक अकादमी के निदेशक काशी आए और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू करने के लिए धाम क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
देश और दुनिया के कलाकारों को नया मंच मिलेगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में देश और दुनिया के कलाकारों को नया मंच मिलेगा। इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और संगीत नाटक अकादमी के बीच जल्द ही एमओयू होगा।
विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी के निदेशक शोभित कुमार नाहर ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में आगामी एक साल के प्रस्तावित आयोजन, उनकी तिथियों, मंदिर में उपलब्ध साउंड, सिस्टम और वाद्य यंत्रों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के आयोजनों को संस्थागत रूप से संगीत नाटक एकेडमी द्वारा से एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा। प्रस्तावित नवीन व्यवस्था में स्थानीय कलाकारों के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रत्येक प्रदोष तिथि, मास शिवरात्रि और सनातन पर्व तिथियों पर आयोजित की जा रही सांस्कृतिक संध्या को और भी भव्य बनाने की योजना बनाई जा रही है।