यूपी: देर रात मां ने मासूम बेटी के साथ उठाया खौफनाक कदम, कुएं में लगाई छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक महिला ने सोमवार देर रात अपनी बच्ची के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से परिवार वालों ने शव को किसी प्रकार बाहर निकाला। मंगलवार की सुबह मृतका के परिवार वालों के पहुंचने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
चंदौली जिले के अलीनगर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-16 में सोमवार देर रात मां ने अपनी दो साल की बेटी से साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से परिवार वालों ने शव को किसी प्रकार बाहर निकाला। मंगलवार की सुबह मृतका के परिवार वालों के पहुंचने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
चंदौली जिले के अलीनगर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-16 में रहने वाला मुकेश इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार की रात लगभग एक बजे जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे, तभी उसकी पत्नी हीरावती ने अपनी दो वर्ष की बच्ची के साथ कुए में छलांग लगा दी।
कुएं में गिरने कि आवाज सुनकर कुछ लोग उसकी ओर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद मां और बेटी को किसी तरह बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मुकेश ने इसकी सूचना हीरावती के मायके वालों समेत पुलिस को दी।
मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे पिता के बेटी और पत्नी का शव देखते ही होश उड़ गए। पिता इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।