{"_id":"5d401c3f8ebc3e6ca435ecbe","slug":"mother-suicide-with-her-children-by-kumbh-special-train-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों संग मां ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, पुलिस कर रही शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों संग मां ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, पुलिस कर रही शिनाख्त
Tue, 30 Jul 2019 04:00 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 30 Jul 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक मां अपने दो मासूम बच्चों के साथ मौत को गले लगा ली। मंगलवार की दोपहर में मां अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर केराकत मार्ग स्थित जलालगंज स्टेशन के गेट संख्या 30 सी के पास मंगलवार दोपहर 12.15 बजे एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कूद कर आत्महत्या कर ली। महिला व बच्चों के शव क्षत-विक्षत हो जाने की वजह से महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की तरफ से मंगलवार की दोपहर में डाउन लाइन के किनारे एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ लालपुर क्रासिंग के तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान जौनपुर से वाराणसी के तरफ जा रही ट्रेन संख्या 2370 कुंभ एक्सप्रेस जैसे करीब आई। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे मौके पर ही महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो गई।
सूचना पर जलालपुर पुलिस व जफराबाद आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।