फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother suicide with child in varanasi after family dispute

पति से विवाद के बाद मासूम बेटे को जहर देकर मां ने भी दी जान

Tue, 12 Sep 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 12 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
mother suicide with child in varanasi after family dispute
- फोटो : सांकेतिक चित्र
वाराणसी के घमहापुर गांव  में खाना बनाने को लेकर पति लक्ष्मण प्रसाद पटेल से विवाद के बाद फूलपत्ती देवी (24) ने अपने दो साल के बेटे रोहन को जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया। पहले रोहन की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। उसके बाद फूलपत्ती ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे थे तभी मायके वालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फूलपत्ती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले परिवारीजन रोहन का शव गंगा में प्रवाहित कर चुके थे। इस घटना के बाद इलाके के लोग सकते में हैं और गांव गमगीन है।
विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत घमहापुर निवासी पेशे से मजदूर लक्ष्मण की शादी चार साल पहले लोहता थाना क्षेत्र के घमहापुर की फूलपत्ती से हुई थी। दोनों का दो साल का बेटा रोहन था। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह खाना बनाने को लेकर लक्ष्मण और फूलपत्ती में विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लक्ष्मण काम पर चला गया था। शाम को लक्ष्मण वापस लौटा तो देखा कि रोहन के मुंह से झाग निकल रहा था। उसे लेकर वह डॉक्टर के पास गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए रोहन का शव लेकर मिर्जापुर के अदलपुरा गए।

रात में घर वाले वापस लौटे तो देखा कि फूलपत्ती के मुंह से झाग निकल रहा था। आननफानन में उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इस संबंध में इंस्पेक्टर रोहनिया ने बताया कि फिलहाल घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है, मायके वालों के बयान और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed