फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother power has the highest place in Sanatan culture: Dr. Neelkanth Tiwari

सनातन संस्कृति में मातृशक्ति का सर्वोच्च स्थान : डॉ नीलकंठ तिवारी

Fri, 27 Mar 2026 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mother power has the highest place in Sanatan culture: Dr. Neelkanth Tiwari
कबीर चौरा ​स्थित एक पैलेस में भाजपा की ओर से मात्श​क्ति अ​भिनंदन एवं नवरात्रि पर महिलाओं पर पुष
शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में मातृशक्ति अभिनंदन व फलाहार कार्यक्रम हुआ। नवरात्र की अष्टमी पर 1500 से अधिक मातृशक्तियों का सम्मान हुआ। अतिथियों ने मातृशक्ति को अंगवस्त्रम ओढ़ाया और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मातृशक्ति को फलाहार भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण का कार्य हो रहा है। मातृ शक्ति वंदन अधिनियम के तहत राजनीतिक क्षेत्र में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून संसद में पारित कराया है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि मातृशक्ति ही हमें सबकुछ देती है। पूर्व मेयर मृदुला जायसवाल ने कहा कि जहां महिला का सम्मान होता है वहा देवता का वास करते है। संचालन नेहा कक्कड़ व धन्यवाद ज्ञापन साधना वेदांती ने किया। इस अवसर पर गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, संतोष सोलापुरकर, शालिनी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed