{"_id":"60e8afca8ebc3eed4171822c","slug":"mother-of-two-children-was-about-to-collect-money-on-the-pretext-of-fifth-marriage-varanasi-news-vns5995795188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मां, पांचवीं शादी के बहाने वसूलने वाली थी धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों की मां, पांचवीं शादी के बहाने वसूलने वाली थी धन
विज्ञापन
कपसेठी अंतर्गत चौकिया गांव के पास कार से कूदकर भागने वाली महिला के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। जांच के दौरान मामला शादी विवाह का निकला और महिला ऐसे गिरोह से जुड़ी हुई है जो, शादी विवाह के नाम पर धन वसूलता है।
पकड़ी गई महिला की पांचवीं शादी थी और दो बच्चों की मां भी है। फिलहाल पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। महिला की पांचवीं शादी शहर स्थित एक होटल में हुई थी और ससुराल वाले कार से उसे लेकर घर प्रयागराज स्टेशन जाने लगे तो बृहस्पतिवार दोपहर बाद चौकिया गांव के पास एक महिला कार से कूदकर बचाओ-बचाओ की आवाज निकालते हुए उसने हाई प्रोफाइल ड्रामा किया था।
पुलिस के अनुसार झारखंड, धनबाद जिले की रहने वाली महिला ने अपने गिरोह के सदस्य के माध्यम से राजस्थान के जाजे कला शाहपुर के कैलाश से अपनी शादी तय की थी। शर्त के मुताबिक उस सदस्य के माध्यम से 170000 रुपये भी शादी संपन्न होने के बाद होटल में वसूला गया और महिला रांची से अकेले चलकर वाराणसी स्थितएक होटल में आई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर हिंदू रीति रिवाज से कैलाश के साथ सात फेरे लिए और होटल के ही कार से दुल्हन अपने पति और उसके परिजनों के साथ राजस्थान जाने के लिए निकली। प्रयागराज स्टेशन से ट्रेन से राजस्थान जाना था और इस बीच जब वे लोग कपसेठी चौराहे पहुंचे तो चाय पीने की तलब लगी और ड्राइवर एक चाय की दुकान पर गाड़ी रोक दिया। बरात में शामिल लोग अभी चाय पी रहे थे कि दुल्हन वाशरूम के बहानेएक धर्म स्थल की आड़ में छिप गई और वही से शोर मचाने लगी। जिस पर जुटे ग्रामीणों ने पकड़ कर सभी लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि अभी किसी तरह से कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। महिला की मां ने अपनी बात कबूल कर ली है। दोनों पक्ष से पूछताछ चल रही है।