फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother of three children absconded with social media friend in varanasi

Varanasi: तीन बच्चों की मां सोशल मीडिया फ्रेंड के साथ फरार, पति ने उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

Wed, 05 Jul 2023 11:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jul 2023 11:12 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला अपने तीन बच्चों को लेकर अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ लापता हो गई। पत्नी और बच्चों का कहीं पता नहीं लगने पर पीड़ित पति ने चोलापुर थाने के साथ ही उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Mother of three children absconded with social media friend in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला अपने तीन बच्चों को लेकर अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ लापता हो गई। पत्नी और बच्चों का कहीं पता नहीं लगने पर पीड़ित पति ने चोलापुर थाने के साथ ही उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


चोलापुर क्षेत्र के एक गांव में रहकर कबाड़ी का काम करने वाले व्यक्ति का आरोप है कि लगभग दो सप्ताह पूर्व एक युवक उसके घर आया था। खुद को वह पत्नी के भाई का दोस्त बताते हुए रात में घर पर रुका। घर पर आए युवक ने खुद को झारखंड का कोडरमा निवासी बताया था। भोजन के बाद सभी लोग सो गए। अगले दिन सुबह जागने पर पत्नी, बच्चे और युवक घर से गायब थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही उसने फेसबुक मैसेंजर पर पत्नी और युवक की प्यार भरी चैटिंग देखी। घर से गहने और 10,000 रुपये भी गायब मिला। भुक्तभोगी का कहना है कि दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पत्नी और बच्चों का कहीं पता नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार

नरोत्तमपुर निवासी नितीश कुमार को बुधवार को पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में लंका थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर लंका अश्वनी पांडेय ने बताया कि बीते तीन जुलाई को नितीश कुमार की पत्नी अंजना फंदा लगाकर जान दे दी थी।

माधोपुर कोट छितौनी से आए अंजना के पिता राजकुमार ने नितीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। राजकुमार के अनुसार उनकी बेटी की शादी नितीश से 25 अप्रैल 2022 को हुई थी। नितीश के गलत चाल-चलन और एक अन्य युवती से प्रेम करने के कारण क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed