फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother murder her two son and also commit suicide in ballia

यूपीः बलिया में मासूम बेटों की हत्या कर मां ट्रेन से कटी, सामने आया ये कारण 

Tue, 08 Jan 2019 10:49 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: shashikant misra Updated Tue, 08 Jan 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Mother murder her two son and also commit suicide in ballia
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मां ने अपने ही हाथों अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन के आगे कूद कर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी श्रीपर्णा गांगुली एडिश्नल एसपी विजय पाल सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के महतवार निवासी राम अवतार पासवान भदोही में सेतु निगम में कार्यरत थे। दो माह पूर्व उनकी मौत हो गई थी। उनका इकलौता पुत्र दिनेश पासवान मृतक आश्रित कोटे से नौकरी के लिए कागजात जमा कराने शनिवार की सुबह भदोही गया था। उसकी मां सुरसतिया देवी पत्नी पिंकी और दो बच्चे घर पर थे।
विज्ञापन


देर रात पिंकी ने अपने दोनों बच्चों विंध्याचल (5) एवं कल्लू (3) की शनिवार की रात में हत्या कर दी और स्वयं घर से दो किमी दूर गढ़िया रेलवे क्रासिंग पर डाउन सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से आगे कूदकर जान दे दी।  उधर, ट्रेन चालक से मिली महिला की मौत की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर पिंकी का मोबाइल पड़ा मिला जिससे उसने पति दिनेश को घटना के बारे में बताया। दिनेश उसी वक्त एक्सप्रेस से मऊ पहुंचा। दिनेश के बताने पर पुलिस उसके घर पहुंची और सुरसतिया देवी को उसकी बहू के ट्रेन से कटने की सूचना दी।

सुरसतिया संग आसपास के लोग क्रासिंग पर पहुंचे तो पिंकी का शव ट्रैक पर पड़ा था। वहां से रोते-बिलखते सुरसतिया घर पहुंची तो दोनों बच्चों को मृत पड़े देखा थे। बहू और दोनों पोतों की मौत से सुरसतिया बदहवास हो गई।

एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि दो बच्चों की हत्या व महिला द्वारा खुदकशी किए जाने के मामले में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। इस मामले में मृतक के पति की तहरीर पर मृतका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। 
 

पति से बात करने के बाद दी थी जान

पिंकी पासवान अपने ससुर की मौत के बाद उनकी जगह पर नौकरी करना चाह रही थी। उसने पति, सास व मायके वालों से अपना इच्छा जता दी थी, लेकिन परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर उसका परिवार से झगड़ा भी हो रहा  था। रविवार को उसने इसी खुन्नस में इतना बड़ा कदम लिया। खुद तो मरी ही उससे पहले उसने अपने बच्चों का भी गला घोंट दिया। इसके पहले उसने पति को फोन कर इसकी सूचना भी दे दी थी।

कोतवाली क्षेत्र के महतवार गांव की एक महिला द्वारा नौकरी के लिए अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या किए जाने से ग्रामीण चकित हैं। पिंकी के ससुर भदोही में सेतु निगम में कार्यरत थे। जिनकी दो माह पूर्व ही बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

पिंकी एवं बच्चों की मौत के समय केवल सास सुरसतिया देवी ही घर में थी। जबकि पति दिनेश पासवान शनिवार की सुबह अनुकंपा पर नौकरी के लिए भदोही में कागजात जमा करने गया था। सुरसतिया देवी ने बताया कि रात में सभी लोग सोये हुये थे। दिन में कोई विवाद भी नहीं हुआ था।

पिंकी का मायका गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के खड़हरा गांव में है। ग्रामीण भी इस घटना से चकित हैं। सवाल यह उठता है कि उसका पति ही नौकरी करता तो पिंकी को क्यों एतराज था। ग्रामीणों की माने तो पिंकी इंटर पास थी जबकि उसका पति एवं सास सीधे स्वभाव के हैं। पिंकी की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed