फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Kali will be worshiped during Mahanisha period mother Tarabari sits in Siddhpeetha temple in varanasi

महानिशा काल में होगी मां काली की आराधना, सिद्धपीठ मंदिर में मां ताराबाड़ी विराजमान

Sat, 14 Nov 2020 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Nov 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Mother Kali will be worshiped during Mahanisha period mother Tarabari sits in Siddhpeetha temple in varanasi
काली मां। - फोटो : amar ujala

दीपावली की रात महानिशा पूजन का आयोजन वाराणसी के काली मंदिरों में किया जाएगा। शनिवार को लक्ष्मीकुंड स्थित कालीमठ में स्थित काली मंदिर में प्राचीन काली यंत्र एवं श्री यंत्र सहस्त्र अर्चन अनुष्ठान संपन्न होगा। पुजारी पं. ठाकुर प्रसाद दुबे ने बताया कि रात्रि 11 बजे भोग और महाआरती संपन्न होगी। वहीं भोजूबीर पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में महानिशा पूजन संपन्न होगा। पुजारी राजू गिरी ने बताया कि महानिशा काल में माता की विधिवत पूजा की जाएगी।

विज्ञापन

सिद्धपीठ की मान्यता प्राप्त मां ताराबाड़ी का मान दीपावली की अमवस्या पर काली पूजा के दिन खास तौर से हैं। बंगीय शैली के किसी आवासीय भवन का आभास देने वाली सिद्धपीठ की छोटी सी दुआरी के पीछे पसरी विशाल अंगनाई के अलग-अलग कोणों पर देवी दुर्गा, देवी विशालाक्षी के अलावा गोपाल जी व राधा-कृष्ण के विग्रह स्थापित हैं।
विज्ञापन



मंदिर के दक्षिणी छोर के दूसरे आंगन स्थित देव मंडप में मां तारा पंचमुंड आसन पर विराजमान हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को दीपावली काली पूजन के उपलक्ष्य में जगज्जननी काली माता एवं तारा माता का पूजन शनिवार को शाम सात बजे से संपन्न किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed