फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother-in-law, son-daughter-in-law conferences will be held at Ayushman Health Centers, family planning campaign from today

Varanasi News: आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर होगा सास, बेटा-बहू सम्मेलन, आज से परिवार नियोजन का अभियान

Sat, 18 Jan 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law, son-daughter-in-law conferences will be held at Ayushman Health Centers, family planning campaign from today
आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर होगा सास, बेटा-बहू सम्मेलन, आज से परिवार नियोजन का अभियान
विज्ञापन

जिले में 18 जनवरी से 31 जनवरी तक होंगे परिवार नियोजन कार्यक्रम, बनाए जाएंगे नसबंदी चैंपियंस

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर सास बेटा बहू सम्मेलन और मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाएगा। नवविवाहितों को शगुन किट का वितरण किया जाएगा। पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें नसबंदी चैंपियंस घोषित किए जाएंगे। जिले में 18 जनवरी से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन कार्यक्रम होंगे। मिशन परिवार विकास अभियान का संचालन किया जाएगा।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि जिला इकाई, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस अभियान के प्रचार-प्रसार और लाभर्थियों को जानकारी देने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। समुदाय को सारथी वाहन की मदद से पुरुषों और महिलाओं को नसबंदी के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. एचसी मौर्या ने कहा कि अभियान के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के साथ गर्भनिरोधक वस्तुएं बांटी जाएंगी। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर परिवार-नियोजन के अस्थाई साधनों का भी वितरण कराया जाएगा। चिह्नित नसंबदी चैंपियंस को लोगों के बीच आदर्श दंपती के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed