{"_id":"5f2282be8ebc3e63745635ab","slug":"mother-eat-poison-with-son-both-died-in-mirapur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक की दूसरी पत्नी ने मासूम बेटे के साथ खाया जहर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवक की दूसरी पत्नी ने मासूम बेटे के साथ खाया जहर, दोनों की मौत
Thu, 30 Jul 2020 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
मां-बेटे ने जहर खाकर जान दी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी तीन वर्ष के बेटे के साथ जहर खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी मनोज कुमार राय की पत्नी रीता उर्फ सुधा(35) ने अपने तीन वर्षीय पुत्र समर उर्फ चिंटू के साथ पारिवारिक कलह के कारण विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए कछवां के प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
यहां दोनों का इलाज चल रहा था। इसी बीच दोपहर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी कछवां ने फोर्स से साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही एसपी सिटी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतका रीता की यह दूसरी शादी थी। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है।