फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Annapurna's temple freed from municipal house tax

नगर निगम के गृहकर से मुक्त हुआ मां अन्नपूर्णा का मंदिर

Thu, 29 Jul 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mother Annapurna's temple freed from municipal house tax
मां अन्नपूर्णा का मंदिर अब नगर निगम के गृहकर से मुक्त हो गया है। सपा नेता व एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने मंदिरों पर लगने वाले गृहकर का मुद्दा उठाया था। सपा नेता ने बताया कि नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बुधवार को विदाई समारोह से पहले यह अहम जानकारी उन्हें दी। उन्हाेंने शहर के सभी मंदिराें को गृहकर से मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा नेता ने बताया कि बुधवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नगर निगम के अधिनियम के अनुसार मां अन्नपूर्णा मंदिर को गृहकर से मुक्त कर दिया। दशाश्वमेध जोनल अधिकारी ने पत्र जारी करके उनको यह जानकारी दी है। उन्होंने इस मामले में नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम के अधिनियम का हवाला दिया था। नगर आयुक्त को फोन कर निजी तौर पर स्पष्ट किया था कि मां अन्नपूर्णा मंदिर पर गृहकर लगाना अनुचित है। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पर भी गृहकर से मुक्त कराने के प्रकरण को भी साझा किया था। इसके बाद अधिनियम का अध्ययन कर नगर आयुक्त ने मां अन्नपूर्णा मंदिर को गृहकर मुक्त कर दिया। शतरुद्र प्रकाश ने बताया कि वाराणसी के समस्त पौराणिक मंदिरों से गृहकर हटाया जाए। नगर आयुक्त गौरांग राठी द्वारा व्हाट्सएप पर मुझे सूचित किया कि अन्नपूर्णा मंदिर को गृहकर से मुक्त कर दिया गया है। वह वाराणसी से स्थानांतरित होने पहले एक नेक कार्य कर गए। करीब 10 वर्ष पूर्व अगस्त 2011 में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पर लगे गृहकर को हटाया गया था जिसके लिए मैंने मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed