{"_id":"59e37ae94f1c1b65548b7a43","slug":"mother-and-two-children-die-from-short-circuits-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के एक घर में महिला के टीवी देखते समय हुआ कुछ ऐसा, परिवार में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के एक घर में महिला के टीवी देखते समय हुआ कुछ ऐसा, परिवार में मच गया कोहराम
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अपने घर में एक महिला टीवी देख रही थी। उसके साथ उसके दो मासूम बच्चे भी थे। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि घर में कोहराम मच गया।
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के कोल्हड़ गांव में एक घर में रविवार दिन में शार्ट सर्किट से आग लगने से दो बच्चों और उनकी मां की झुलसकर मौत हो गई।
कोल्हड़ निवासी राम सहाय की पत्नी शीला देवी दो बच्चों आजाद (3) और तीन माह की बच्ची के साथ सुबह करीब दस बजे कमरे में टेलीविजन देख रही थी। इसी बीच उसे नींद आ गई, जबकि उसका बेटा जाग रहा था। 11 बजे अचानक तारों में स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते आग लग गई।
विज्ञापन
शीला, उसका बेटा आजाद और बच्ची आग में घिर गईं। लगभग एक घंटे बाद धुआं निकलता देख उसका भतीजा आकाश शोर मचाने लगा। लोग जुट गए और दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीण घर के पीछे का छप्पर हटा कर दीवार काटकर अंदर घुसे और किसी तरह आग बुझाई।
लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी। दमकलकर्मियों ने पहुंच कर थोड़ी बहुत बची आग को बुझाया। हादसे में मां और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार राम सहाय मजदूरी करता है। जिस समय हादसा हुआ, वह काम पर गया था। रामसहाय की बड़ी बेटी रानी (12) घर से दो किलोमीटर दूर ननिहाल में थी।