फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother and son's body was hanged in a single trap after murder for not getting a car in dowry

आजमगढ़ डबल मर्डर : दहेज में कार न मिलने पर हत्या के बाद एक ही फंदे में लटकाई गई थी मां बेटे की लाश

Wed, 27 May 2020 09:54 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Wed, 27 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Mother and son's body was hanged in a single trap after murder for not getting a car in dowry
दहेज में कार ना मिलने पर हत्या।

दहेज में कार न मिलने के विवाद में ससुरालियों ने गुंजन यादव और उसके 11 माह के बेटे आर्यन की हत्या कर दी और दोनों की लाश को एक ही फंदे में लटका दिया था। जांच में इसका खुलासा होने पर पुलिस ने पति विकास यादव, ससुर रामअचल यादव और सास प्रमिला देवी को पाल्थी बाजार के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के धरहरा गांव में यह वारदात 24 मई को हुई थी। एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक 24 मई को धौरहरा गांव निवासी गुंजन देवी और उसके 11 माह के बेटे आर्यन की लाश घर में एक ही फंदे से लटकती मिली थी। घटना के संबंध में गुंजन के भाई जौनपुर जिले के खुटहन थाने के बनुआडीह गांव निवासी अनिल यादव पुत्र श्रीचंद यादव ने दहेज के लिए बहन और भांजे की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन



पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। जांच के दौरान पता चला कि विकास यादव और गुंजन की शादी के बाद से ही दहेज में कार की मांग करते हुए झगड़ा हो रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई थी। पुलिस जांच और सबूत के आधार पर बुधवार को पल्थी बाजार के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed