फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Most road accidents happen between 16th and 30th of the month 249 people lost their lives in 10 month

Varanasi News : महीने में 16 से 30 तारीख के बीच होते हैं ज्यादा सड़क हादसे; इतने माह में गई 249 लोगों की जान

Sun, 10 Nov 2024 09:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 09:31 AM IST
सार

Varanasi News : हर महीने 16 तारीख के बाद बढ़े हादसों की संख्या में पर पुलिस विभाग के अधिकारी मौन हैं। इस साल के अक्टूबर माह में सबसे ज्यादा हादसे हुए, जिसमें 33 लोगों की मौत हुई। सड़क हादसों की काफी वजहें हैं।

विज्ञापन
Most road accidents happen between 16th and 30th of the month 249 people lost their lives in 10 month
वाराणसी में हुए सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में सड़क हादसों में इस साल एक जनवरी से 31 अक्तूबर तक 249 लोगों ने जान गंवाई। वहीं, 286 लोग सड़क हादसों में घायल हुए। इसमें एक दिलचस्प तथ्य यह है कि जनवरी से अक्तूबर तक एक से 15 तारीख की अपेक्षा 16 से 30 या 31 तारीख के बीच ज्यादा सड़क हादसे होते हैं।

विज्ञापन


जिले में इस साल जनवरी से अक्तूबर तक एक से 15 तारीख के बीच 196 सड़क हादसे हुए। इनमें 110 लोगों की जान गई और 137 लोग घायल हुए। जनवरी से अक्तूबर तक ही 16 से 30 या 31 तारीख तक 239 सड़क हादसे हुए। इनमें 139 लोगों की जान गई और 149 लोग घायल हुए। हर महीने 16 से 30 या 31 तारीख तक सड़क हादसे ज्यादा क्यों होते हैं, इसके पीछे की वजह के बारे में ट्रैफिक पुलिस के अफसर भी नहीं बता सके।  
विज्ञापन


एक जनवरी से 30 अक्तूबर के बीच 30 सड़क हादसे ऐसे भी हुए, जिनमें न किसी की जान गई और न कोई घायल हुआ। सिर्फ 30 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। वहीं, इस साल अब तक सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 33 लोगों की मौत अक्तूबर के महीने में हुई। जबकि, जून और अगस्त के महीने में सबसे कम 20-20 लोगों की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में गिरफ्तार हुए 40 भ्रष्टाचारी, दूसरे नंबर पर वाराणसी
वाराणसी। पुलिस हो या राजस्व, बिजली हो या फिर रेलवे या बरेका में भ्रष्टाचारियों की छाया है। पिछले दो साल में इन विभागों के कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे। अधिकतर जेल भी भेजे गए। दो साल में करीब 40 भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी जौनपुर के, उसके बाद वाराणसी से ही गिरफ्तार हुए। जौनपुर से 17 और वाराणसी से 13 भ्रष्टाचारी गिरफ्तार हुए। 

एंटी करप्शन वाराणसी इकाई के अधिकारियों ने बताया कि रेंज में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिले आते हैं। साल 2023 से अब तक 36 मामलों में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य समेत अन्य सरकारी विभागों के 40 भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया गया। जौनपुर में लेखपाल, कानूनगो समेत सरकारी विभागों के अन्य कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप अधिक लगते रहे। गाजीपुर से आठ और चंदौली से सिर्फ एक गिरफ्तारी हुई है।

रेलवे और बरेका में भी भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। स्क्रैप और मरम्मत समेत नए टेंडर में बिना कमीशन सेट किए कोई काम नहीं होता है। पिछले माह ही कमीशन का पैसा मांगने के आरोप में ही पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सीनियर डीईएन टू सत्यम कुमार सिंह को सीबीआई लखनऊ की टीम ने छापा मारकर कार्यालय से गिरफ्तार किया था। 

दो साल पूर्व बरेका के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को भी सीबीआई ने भुगतान बिल में तीन लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। फर्जी क्राइम ब्रांच बनाकर असली लूट की घटनाओं को अंजाम दिलाने में तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज सूर्यप्रकाश पांडेय को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक के बाद एक कई भ्रष्टाचार के आरोप दरोगा पर लगे। जेल गए दरोगा के इस भ्रष्टाचार से कमिश्नरेट पुलिस को काफी शर्मसार होना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed