{"_id":"5e6e66d98ebc3ea8113952c7","slug":"most-cc-cameras-are-bad-how-will-criminals-be-monitored-varanasi-news-vns515977177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतर सीसी कैमरे खराब, कैसे होगी अपराधियों की निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतर सीसी कैमरे खराब, कैसे होगी अपराधियों की निगहबानी
विज्ञापन
नगर के माडल रेलवे स्टेशन पर लगा सीसीटीवी कैमरा।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अधिकतर सीसी कैमरे खराब पडे़ हैं। इनकी मरम्मत के प्रति पुलिस अधिकारियों का ध्यान नहीं है। ऐसी स्थिति में अगर शहर में कोई बड़ी घटना हो जाए तो अपराधियों की पहचान कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंदरों की उछल कूद से कैमरे खराब हुए हैं जिनकी जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
नगर के विशुनीपुर चौराहे पर छह तथा यूको बैंक चौराहे पर एक सीसी कैमरा लगा है। स्टेशन के बाहर स्थित पुलिस पिकेट के पास छह सीसी कैमरे लगे हैं। नगर के अत्यंत व्यस्ततम इलाके शहीद चौक पार्क के उत्तर दिशा में दो सीसी कैमरे लगे हैं जो खराब हैं। इन कैमरों की मॉनिटरिंग ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से होती है। गड़वार तिराहे पर चार तथा टीडी कॉलेज चौराहे पर चार कैमरे लगाए गए हैं जो खराब हैं।
उधर, भरौली गोलंबर स्थित पुलिस पिकेट पर दो तथा बैरिया थाने के चांदपुर दियर चौकी पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि सीमा के रास्ते होने वाली तस्करी की निगहबानी की जा सके और अपराध होने पर अपराधियों की पहचान फुटेज से की जा सके। स्थिति यह है कि किसी कैमरे का लेंस आसमान तो किसी का जमीन की ओर है।
विज्ञापन
60 फीसदी दुकानदारों ने नहीं लगाए कैमरे
बलिया। पिछले दिनों डीआईजी आजमगढ़ सुभाषचंद्र दुबे ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे दुकानदारों को कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने नगर, तहसील, नगर पालिका, नगर पंचायत में स्थित बड़े व छोटे दुकानदारों के साथ बैठक कर पुलिस महकमा दुकान व प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया लेकिन 60 फीसदी दुकानदारों ने अपने दुकानों व प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा अपराधी व अन्य अराजकतत्वों पर निगहबानी के लिए लगाया गया है। बंदरों के आतंक के कारण आए दिन यह खराब हो जा रहा है। कैमरा लगाने वाली कार्यदाई संस्था का मरम्मत करने का समय समाप्त हो चुका है। नगर के सभी कैमरे को दुरूस्त कराया गया था। लेकिन फिर बंदरों ने तार नोच दिया है। इससे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। नगर में जो भी सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं, उन्हें पुन: ठीक करा लिया जाएगा।- ,

गर के विशुनीपुर चौराहा स्थित सीसीटीवी कैमरा।- फोटो : BALLIA

नगर के विशुनीपुर चौराहा के समीप लगा सीसीटीवी कैमरा।- फोटो : BALLIA