{"_id":"5787fcdd4f1c1b0e7913fd7f","slug":"morning-interview-the-evening-will-offer-letters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह साक्षात्कार, शाम को मिल जाएगा ऑफर लेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह साक्षात्कार, शाम को मिल जाएगा ऑफर लेटर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 15 Jul 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आईटीआई चौकाघाट में सुबह नौ बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इसमें सुबह साक्षात्कार होगा और शाम को सफल अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर मिलेगा। एक अभ्यर्थी को दो साक्षात्कार का मौका दिया जाएगा। मेले में तीन वर्ष पूर्व आईटीआई और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण पाने वाले तकरीबन 2500 अभ्यर्थियों के भाग लेने की उम्मीद है। यह जानकारी गुरुवार को विकास भवन सभागार में हुई प्रेसवार्ता में मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे ने दी।
उन्होंने बताया कि 30 से अधिक कंपनियां इसमें भाग लेंगी। इन कंपनियों से अनुबंध किया जाएगा ताकि भविष्य में अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा हो सके। इस मौके पर आईटीआई और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण के बाद सफल नौकरी और रोजगार करने वाले 100 युवाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बीते तीन सालों में तकरीबन 4000 युवा ऐसे थे जिन्हें प्रशिक्षण के बाद भी नौकरी नहीं मिली थी। फोन से संपर्क किया गया तो 2500 युवाओं ने रोजगार मेले में आने के लिए हामी भरी। बाकी 1500 युवाओं में से अधिकतर बाहर हैं।
इसी के तहत कौशल सप्ताह का आयोजन चल रहा है। प्रेसवार्ता के पश्चात प्रशिक्षण के बाद नौकरी पाने वाले दस सफल युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इनमें आनंद कुमार सिंह, अमरेश कुमार, मुकेश कुमार सिंह, सतीश शर्मा, अमन सिंह, सौरभ पांडेय, आशीष कुमार, रेनू विश्वकर्मा, नागेश मिश्र, अशोक कुमार चौहान, राजेश जायसवाल शामिल रहे।