फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   more than 70 thousand student leave UP board exam in varanasi zone

यूपी बोर्डः वाराणसी मंडल में 70 हजार से अधिक ने छोड़ी परीक्षा, ये बताया जा रहा कारण

Thu, 08 Feb 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 08 Feb 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
more than 70 thousand student leave UP board exam in varanasi zone
बोर्ड और प्रशासन की ओर से नकल पर नकेल कसने का असर - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को वाराणसी मंडल के चार जिलों में 70 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इन परीक्षार्थियों में सर्वाधिक 41 हजार से अधिक अभ्यर्थी गाजीपुर के हैं। वाराणसी में दूसरे दिन 5386 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इसे नकल रोकने के लिए बोर्ड और प्रशासन की ओर से बरती जा रही सख्ती का नतीजा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को हाईस्कूल के हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। वाराणसी मंडल के चारों जिलों को मिलाकर 70540 ने छोड़ दी। वाराणसी जिले से 60,636 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 5383 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं गाजीपुर में 1,33,114 में  41,026 और जौनपुर में 1,06,634 पंजीकृत में से 12,321 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। चंदौली 51,496 में से 11,810 ने परीक्षा छोड़ी दी। 
विज्ञापन


 यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को दो नकलची पकड़े गए। हाईस्कूल की पहली पाली की हिंदी की परीक्षा के दौरान इन्हें बड़ागांव क्षेत्र के साधोगंज स्थित कमला भागवत इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान सचल दस्ते ने पकड़ा। दोनों को तत्काल रस्टीकेट कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा थी। कमला भागवत इंटर कॉलेज में उड़ाका दल ने जांच के दौरान राजकुमारी बालिका इंटर कॉलेज कनियर की एक छात्रा और मां पार्वती विद्यालय सैरा के एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया। उड़ाका दल ने केंद्र व्यवस्थापक को भी जमकर डांट फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed