फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 60 people fell ill after eating bhandara prasad most complained of stomach pain

Varanasi: समारोह में भोजन करने से 60 से ज्यादा लोग बीमार, अधिकतर को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत

Thu, 16 Mar 2023 07:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 07:08 PM IST
सार

वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव में पेट दर्द, उल्टी और दस्त के प्रकोप के चलते 60 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
More than 60 people fell ill after eating bhandara prasad most complained of stomach pain
कई मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया

विस्तार

वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव में पेट दर्द, उल्टी और दस्त के प्रकोप के चलते 60 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना से गांव में हड़कंप मचा है। गांव में चिकित्सकों की टीम कैंप लगाकर इलाज कर रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला ग्राम में हुए समारोह में विषाक्त भोजन ग्रहण करने का लग रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को बरवां गांव में एक व्यक्ति के घर समारोह का आयोजन किया गया गया था। जिसमे बरवां, देवजी, बलोई और जलालपुर समेत आसपास के गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। सैकड़ों  लोगों ने समारोह के बाद भोजन किया। रात में एकाएक लोग बीमार पड़ने लगे।
विज्ञापन


भोजन करने वाले लोग पेट दर्द की शिकायत करने लगे। कई लोगों को उल्टी और दस्त भी शुरू हो गई। गुरुवार सुबह होते- होते प्रसाद ग्रहण करने वालों की हालत गंभीर होने लगी। प्राथमिक स्वस्थ केंन्द्र पिंडरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजोखर पर मरीज पहुंचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंडरा पीएचसी पर 27 लोग पहुंचे। जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सूचना पर स्वास्थ विभाग की टीम प्रभावित परिवार तक पहुंची और इलाज में जुट गई। तहसील से राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल भी पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। 60 से ज्यादा लोगों को सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  पीएचसी प्रभारी डॉ राहुल सिंह ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। कुछ लोगों की हालत खराब होने पर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed