फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 49 crores were paid in the last day

Varanasi News: अंतिम दिन में 49 करोड़ से अधिक का कराया गया भुगतान

Sat, 01 Apr 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
More than 49 crores were paid in the last day
वित्तीय वर्ष समापन के अंतिम दिन शुक्रवार को कोषागार कार्यालय देररात तक खुला रहा। इसको लेकर 12 से अधिक विभागों का कुल 49 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया। विकास विभाग के कार्यालयों में दिनभर अधिकारी व कर्मचारी निपटारे में लगे रहे।
विज्ञापन

अंतिम दिन कोषागार कार्यालय में विभिन्न विभागों की तरफ से वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार के समक्ष बिल को प्रस्तुति किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की तरफ से 12.54 करोड़, बेसिक शिक्षा विभाग का 27.18 करोड़, विकास विभाग का 5.88 करोड़, चिकित्सा विभाग का 1.82 करोड़ 43 हजार, पुलिस विभाग का 53.19 लाख रुपये भुगतान किया गया। वहीं अंतिम दिन होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष कई विभागों के अधिकारी फाइलों को स्वीकृत कराने पहुंचे थे। इसमें नगर पालिका परिषद जौनपुर, मनरेगा, महिला कल्याण विभाग, जिला विकास कार्यालय, डीआरडीए समेत कई विभागों ने अधिकारी व कर्मचारी सीडीओ साई सीलम तेजा के कार्यालय में फाइलों को अनुमति दिलाने के लिए डटे रहे। जिससे अगर अधिसूचना लगने में देरी हुई तो टेंडर व विकास कार्य कराए जा सकेंगे। इस बाबत वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अंतिम दिन देररात विभागों की तरफ से बिल प्रस्तुत किया जाता रहा। इसको ट्रेजरी से उनके विभागीय खाते से फर्म व ठेकेदार के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। खर्च न होने वाले शेष बजट को विभाग स्वयं लिखकर सरेंडर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed