फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 25 kg of ganja recovered in the plane coming from Bangkok

Varanasi News: बैंकॉक से आए विमान में 25 किलो से अधिक गांजा बरामद

Tue, 10 Mar 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
More than 25 kg of ganja recovered in the plane coming from Bangkok
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार की रात कस्टम ने बैंकॉक से आए तीन यात्रियों को 25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। कस्टम ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों आरोपियों में हिमराज रामसिंग, कांतिलाल चौहान और हीनाबेन भारदा शामिल हैं। तीनों गुजरात के निवासी हैं और बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे थे। कस्टम विभाग के अनुसार खास किस्म के इस गांजे की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह गांजा विशेष तरीके से पानी में उगाया जाता है।
विज्ञापन

बैंकॉक से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-216 रविवार रात एयरपोर्ट पर पहुंची। इस दौरान कस्टम विभाग ने एक्स-रे जांच में लगेज में प्रतिबंधित सामान होने के संदेह पर यात्रियों को रोका। कस्टम निरीक्षक अजय सिंह यादव के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने यात्रियों के सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गुजरात के जूनागढ़ निवासी हिमराज रामसिंग, राज कांतिलाल चौहान और वडोदरा निवासी हीनाबेन भारदा के ट्रॉली बैग और हैंड बैग से कुल लगभग 25 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया था। कस्टम अधीक्षक आनंद राय ने बताया कि यह विशेष किस्म का गांजा है, जिसे पानी में उगाया जाता है। इसकी तस्करी बड़े महानगरों में की जाती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये प्रति किलो है। ओडिशा में उगने वाला गांजा मिट्टी में उगाया जाता है, जिसकी कीमत अपेक्षाकृत कम होती है। कार्रवाई में अधीक्षक अश्विनी कुमार सिंह, निरीक्षक अजय सिंह यादव, निरीक्षक राम जियावन भारती और रोहित कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed