{"_id":"5bd1a94fbdec22699e086b25","slug":"more-than-200-foreigner-came-varanasi-for-special-dinner-and-lunch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक साथ डिनर की चाहत में वाराणसी पहुंचे 200 विदेशी सैलानी, राज परिवार के स्विस कॉटेज में ठहराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ डिनर की चाहत में वाराणसी पहुंचे 200 विदेशी सैलानी, राज परिवार के स्विस कॉटेज में ठहराया गया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 25 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
राज परिवार के रामबाग स्थित स्विस कॉटेज में ठहराया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ रहने और खाने की चाहत ने अबूधाबी और यूएसए के 200 से ज्यादा सैलानियों को वाराणसी खींच लाई। बुधवार की देर रात ये सैलानी रामनगर पहुंचे। ये वही सैलानी हैं जिनके बारे में कहा जा रहा था कि वे रामलीला देखने आ रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि बनारस के सभी होटल इतने लोगों को एक साथ डिनर, ब्रेकफास्ट आदि की सुविधा देने से पीछे हट गए। लिहाजा उन्हें राज परिवार के रामबाग स्थित स्विस कॉटेज में ठहराया गया है। ये सैलानी एक साथ ठहरेंगे और ब्रेकफास्ट और डिनर करेंगे। इसके साथ काशी परंपरा से भी रूबरू होंगे।
अमेरिका जर्मनी, फ्रांस, इटली, हालैंड आदि कई देशों के नागरिक एक ग्रुप बनाकर यात्रा पर निकले हैं। उनके ट्रिप मैनेजर ने बनारस के कई होटलों से संपर्क साधा। उन्होंने पर्यटकों की इस अनूठी इच्छा की बाबत बताया कि वे एक साथ ही रहेंगे और डिनर, ब्रेकफास्ट करेंगे।
इस पर सभी होटलों ने हाथ खड़े कर दिए। काफी सर्वे के बाद रामबाग में बने कॉटेज चुना गया। रामनगर किले से सहमति लेने के बाद राजस्थान की आगमन संस्था के लोगों ने यहां कॉटेज बनाया और सारी व्यवस्था सुनिश्चित की।

15 दिनों से चल रही थी इसकी तैयारी
करीब पंद्रह दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी। यहां 150 स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। इसके साथ एक बड़ा रेस्टोरेंट बनाया गया है। 20 सेक्योरिटी गार्ड और 20 बाउंसरों को उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। एहतियातन दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाई गई है। बुधवार की देर रात ये सैलानी बनारस पहुंचे। ये रामनगर के ऐतिहासिक स्थानों का अवलोकन व भ्रमण करने के साथ गंगा तट का भी नजारा लेंगे और आगे के लिए रवाना हो जाएंगे।