{"_id":"671407177ae6b3aa2e0886c4","slug":"more-than-20-organizations-came-together-on-one-platform-and-protested-against-the-no-vehicle-zone-varanasi-news-c-20-vns1021-764424-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 20 से ज्यादा संगठन एक मंच पर आए, नो व्हीकल जोन का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 20 से ज्यादा संगठन एक मंच पर आए, नो व्हीकल जोन का किया विरोध
विज्ञापन
संशोधित-- -- -- -- -- --
फोटो-- -- -- -- -- -- --
20 से ज्यादा संगठन एक मंच पर आए, नो व्हीकल जोन का किया विरोध
-मैदागिन-गोदौलिया क्षेत्र के व्यापार मंडलों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन से मुक्त कराने के लिए 20 से ज्यादा व्यापारिक संगठन एक मंच पर आए। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में 50 हजार दुकानों को बचाने की गुहार लगाई गई है।
शनिवार को चौक क्षेत्र में काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी इस क्षेत्र के व्यापार को समाप्त करना चाहते हैं। पूर्वांचल व बिहार का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र चौक और मैदागिन से गोदौलिया है। बनारसी साड़ी, सराफा, रेशम, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, दवा, कागज, पुस्तक, स्टेशनरी, कॉस्मेटिक, मेवा, खोवा, फूल, नारियल, हार्डवेयर आदि का थोक व रिटेल कारोबार यहां से होता है। थोक व रिटेल की लगभग 50 हजार दुकानें हैं।
बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन को बढ़ती भीड़ को नियंत्रित के नाम पर बिना व्यापार मंडलों को विश्वास में लिए जिला प्रशासन नो व्हीकल जोन का तुगलकी फरमान जारी कर आवागमन बाधित कर देता है। इससे व्यापार प्रभावित होता है। दीपावली के साथ महत्वपूर्ण त्योहार है, इससे व्यापारी परेशान हैं। जाम को नियंत्रित करने के बजाय इस क्षेत्र का आवागमन बाधित कर देना न्याय संगत नहीं है। जबकि बाबा विश्वनाथ के दर्शनार्थ आने वाले वीआईपी व अधिकारियों के साथ वाहनों के काफिले के कारण इस मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। भीड़ व वाहनों को नियंत्रित करने के बहाने कई चौराहों व तिराहों को घेर दिया गया है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। बैठक में राजकुमार शर्मा, राजन बहल, पवन मोदी, मदन मोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गौरीशंकर नेवर, अनिल केशरी, रवि सराफ, अखिलेश सिंह, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
इन व्यापार संगठनों की रही भागीदारी
बनारसी वस्त्र उद्योग संघ, नीचीबाग-बुलानाला व्यापार मंडल, काशी कागज व्यवसायी समिति, उत्तर-प्रदेश स्वर्णकार संघ, वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन, वाराणसी प्रकाशक संघ, थोक वस्त्र व्यवसायी समिति, कर्णघंटा-सप्तसागर व्यापार मंडल, विश्वनाथगली व्यावसायिक समिति, बांसफाटक व्यापार मंडल, नारियल बाजार-छत्तातले व्यापार मंडल, काशी इलेक्ट्रानिक व्यापार मंडल, बनारसी साड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, रेशमी तागा संघ, बनारस व्यापार मंडल, चौक-ज्ञानवापी व्यापार मंडल, कचौड़ीगली व्यापार मंडल, हड़हा व्यापार मंडल, प्रगतिशील व्यावसायिक संघ, कोदई चौकी व्यापार मंडल आदि क्षेत्रीय व्यापार मंडलों के व्यापारियों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
फोटो