{"_id":"66b10f37b561d0679d046750","slug":"more-than-2-5-lakh-devotees-performed-jalabhishek-of-baba-vishwanath-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Mon, 05 Aug 2024 11:14 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
भूतभावन शिव की नगरी सावन के तीसरे सोमवार को केसरिया मय हो उठी। धाम से लेकर आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में कांवड़ियों की बोल-बम और हर-हर महादेव के जयकारे ही गूंज रहे थे।
विज्ञापन
देर शाम तक ढाई लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और महादेव के अर्धनारीश्वर स्वरूप का दर्शन पूजन कर सर्वमंगल की कामना की। सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए आधी रात से ही कांवड़ियों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन