फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 10 thousand girl students received degrees on the second day of the convocation ceremony.

Varanasi News: दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा छात्राओं को मिलीं उपाधियां

Mon, 16 Dec 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
More than 10 thousand girl students received degrees on the second day of the convocation ceremony.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। इनमें 400 से मेधावियों को मेडल मिले। 650 शोध छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। स्वतंत्रता भवन में कला संकाय के सबसे ज्यादा 4358 छात्रों को उपाधियां दी गईं। वहीं, 94 मेधावियों को गोल्ड मेडल से दिया गया। सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक करीब दस घंटे में सभी को उपाधियां दी गईं।
कला संकाय के 22 विभागों के यूजी के 2676, पीजी के 1415 और पीएचडी के 267 छात्र और छात्राओं को मंच पर उपाधि देने के बाद एक-एक छात्र व छात्रा की फोटोग्राफी की गई। कला संकाय के प्रमुख प्रो. माया शंकर पांडेय, प्रो. एमआर मेहता और प्रो. सुमन जैन ने उपाधियां दीं। वाणिज्य संकाय में 1440, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में 20 से ज्यादा उपाधियां दी गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा, कृषि विज्ञान संस्थान में 505, सामाजिक विज्ञान संकाय में 3200, विधि संकाय में 400, शिक्षा संकाय में 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। वहीं, आईएमस, दृश्य कला संकाय, संगीत एवं मंच कला संकाय, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान, वेटेरेनरी और प्रबंध शास्त्र संस्थान के छात्र-छात्राओं को उपाधियां और मेडल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed