फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More 20 business organizations together one platform in Varanasi demanding no vehicle zone on route

UP News : वाराणसी में 20 से ज्यादा व्यापारिक संगठन एक मंच पर आए, इस मार्ग में नो व्हीकल जोन की मांग

Sun, 20 Oct 2024 09:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 09:50 AM IST
सार

Varanasi News : मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन से मुक्त कराने के लिए 20 से ज्यादा व्यापारिक संगठन एक मंच पर आए। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में 50 हजार दुकानों को बचाने की गुहार लगाई गई है।

विज्ञापन
More 20 business organizations together one platform in Varanasi demanding no vehicle zone on route
चौक में बैठक करते काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौक क्षेत्र में काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी इस क्षेत्र के व्यापार को समाप्त करना चाहते हैं। पूर्वांचल व बिहार का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र चौक और मैदागिन से गोदौलिया है। थोक व रिटेल की लगभग 50 हजार दुकानें हैं। 

विज्ञापन


बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन को बढ़ती भीड़ को नियंत्रित के नाम पर बिना व्यापार मंडलों को विश्वास में लिए जिला प्रशासन नो व्हीकल जोन का तुगलकी फरमान जारी कर आवागमन बाधित कर देता है। इससे व्यापार प्रभावित होता है। दीपावली के साथ महत्वपूर्ण त्योहार है, इससे व्यापारी परेशान हैं। 
विज्ञापन


जाम को नियंत्रित करने के बजाय इस क्षेत्र का आवागमन बाधित कर देना न्याय संगत नहीं है। जबकि बाबा विश्वनाथ के दर्शनार्थ आने वाले वीआईपी व अधिकारियों के साथ वाहनों के काफिले के कारण इस मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। भीड़ व वाहनों को नियंत्रित करने के बहाने कई चौराहों व तिराहों को घेर दिया गया है। बैठक में राजकुमार शर्मा, राजन बहल, पवन मोदी, मदन मोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गौरीशंकर नेवर, अनिल केशरी, रवि सराफ, अखिलेश सिंह, दुर्गाप्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन व्यापार संगठनों की रही भागीदारी
बनारसी वस्त्र उद्योग संघ, नीचीबाग-बुलानाला व्यापार मंडल, काशी कागज व्यवसायी समिति, उत्तर-प्रदेश स्वर्णकार संघ, वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन, वाराणसी प्रकाशक संघ, थोक वस्त्र व्यवसायी समिति, कर्णघंटा-सप्तसागर व्यापार मंडल, विश्वनाथगली व्यावसायिक समिति, बांसफाटक व्यापार मंडल, नारियल बाजार-छत्तातले व्यापार मंडल, काशी इलेक्ट्रानिक व्यापार मंडल, बनारसी साड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, रेशमी तागा संघ, बनारस व्यापार मंडल, हड़हा व्यापार मंडल, प्रगतिशील व्यावसायिक संघ, कोदई चौकी व्यापार मंडल आदि के व्यापारियों ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed