{"_id":"61f9418f0dc6e51f61174cda","slug":"moong-seed-kit-will-be-available-at-seed-godowns-for-free-from-next-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीज गोदामों पर अगले सप्ताह से निशुल्क मिलेगा मूंग के बीज का किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीज गोदामों पर अगले सप्ताह से निशुल्क मिलेगा मूंग के बीज का किट
Tue, 01 Feb 2022 07:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:49 PM IST
सार
उड़द और कद्दू वर्गीय बीजों के लिए दो सप्ताह करना होगा इंतजार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी में जायद की फसलों की बुआई के लिए किसानों को अगले सप्ताह से बीज गोदामों पर मूंग के बीज का किट निशुल्क मिलेगा। कृषि विभाग की ओर से आठ क्विंटल बीज सभी विकास खंडों के बीज गोदाम केंद्रों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं उड़द और कद्दू वर्गीय बीजों के लिए दो सप्ताह इंतजार करना होगा।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में करीब 265 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में मूंग की बुआई के लिए आठ क्विंटल मूंग का बीज प्राप्त हुआ है। इसे सभी बीज गोदाम पर पहुंचाया जा रहा है। अगले सप्ताह से किसानों को निशुल्क मूंग के बीज का वितरण शुरू होगा। उड़द के बीज शासन से प्राप्त नहीं हुआ है।

Trending Videos
15 फरवरी के बाद वितरण की उम्मीद है। इसके अलावा किसानों को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) शाहंशापुर में बीज का वितरण किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने बताया कि बीते डेढ़ माह में 1500 अनुसूचित किसानों में किचन गार्डेनिंग के लिए करेला, भिंडी, लौकी, कोहड़ा के बीजों को वितरण किया जा चुका है। 30 क्विंटल मूंग के बीज का वितरण का लक्ष्य है।
जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि कुछ चयनित किसानों को खीरे के बीज का वितरण किया जा रहा है जबकि ककड़ी, तरबूज सहित अन्य जायद के फसलों के बीज 15 फरवरी के बाद वितरण किया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि कुछ चयनित किसानों को खीरे के बीज का वितरण किया जा रहा है जबकि ककड़ी, तरबूज सहित अन्य जायद के फसलों के बीज 15 फरवरी के बाद वितरण किया जाएगा।