फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Moon show, id today, buzz in the market

चांद दिखा, ईद आज, बाजारों में रौनक

Mon, 26 Jun 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Moon show, id today, buzz in the market
चांद
आसमान में चांद के दीदार के साथ ही ख़ुशियाँ लेकर ईद आ गयी। शाम मगरिब बाद से ही फि जा में पटाखों का शोर और ईद मुबारक हो ईद मुबारक हो की सदा गूंज उठी। इसके बाद जहां कालोनियों में खूब आतिशबाजी हुई और मुबारकबाद देने का सिलसिला शाम से ही शुरू होकर पूरी रात चलता रहा। देर शाम चाँद कमेटी के एलान के बाद ईद की तैयारियों ने तो जैसे जोर पकड़ लिया। बेनियाबाग से दशाश्वमेध घाट तक सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन



रविवार को आसपास के शहरों में शाम सवा सात बजे तक चांद का ऐलान हो गया। ऐसे में दूसरे शहरों से चांद के ऐलान होने के बाद बनारस में भी लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी। देर शाम क रीब साढ़े आठ बजे यहां भी हेलाल कमेटी ने चांद होने का ऐलान कर दिया। लल्लापुरा के हस्सान मालिक और अब्दुल हक ने चांद की शहादत दी।  वहीं दूसरे जिलों से भी फ ोन पर लोगों की दी गयी शहादत के बाद नई सड़क लंगड़ा हाफि ज मस्जिद में इजतेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी की हुई बैठक में नमचांद का एलान किया गया। मौलाना जकिउल्लाह कादरी ने इसकी अध्यक्षता की। चांद कमेटी के संयोजक अशरफ  ने जानकारी दी। उधर मरकज़ी रुय्यते हेलाल की बैठक मदनपुरा में हुई। यहाँ काजी- ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन ने चांद होने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed