फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Moon began with the holy Ramadan Didar

चांद के दीदार संग शुरू हुआ मुकद्दस रमजान

Tue, 07 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 07 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Moon began with the holy Ramadan Didar
मंडलायुक्त सभागार में बैठक को संबोधित करते मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी।
चांद के दीदार के साथ मुकद्दस रमजान का आगाज हो गया। सोमवार की शाम आसमान में बादल छाए रहने की वजह से बनारस में भले ही चांद की तस्दीक न हो पाई हो लेकिन इलाहाबाद से चांद की शहादत मिलने के बाद मुफ्ती-ए-शहर और काजी-ए-शहर की ओर से चांद का एलान कर दिया गया। चांद के एलान के साथ ही लोग इबादत में मशगूल हो गए। मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई। बड़ों के साथ बच्चों ने भी पूरी अकीदत के साथ तरावीह की नमाज अदा की। माहे रमजान के आगाज के साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों व बाजारों में रौनक छा गई है।
विज्ञापन



सोमवार को मगरिब बाद चांद के दीदार को लेकर मुस्लिम इलाकों में एक अलग ही नजारा था। लोग चांद को देखने के लिए खासे उत्सुक थे। दोपहर तक तो धूप तल्ख थी लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। ऐसे में यहां चांद का दीदार नहीं हो पाया। मगरिब की नमाज के बाद नई सड़क स्थित खुदा बख्श लंगड़ा हाफिज मस्जिद में इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी की बैठक मौलाना जकीउल्लाह कादरी की अध्यक्षता में हुई। वहीं मदनपुरा में शहर काजी मौलाना गुलाम यासीन की अध्यक्षता में मरकजी रुय्यते हेलाल कमेटी की बैठक हुई। बनारस में चांद की तस्दीक की किसी ने शहादत नहीं दी लेकिन दूसरे शहरों से चांद के दीदार की खबरें आने लगीं।
विज्ञापन



जौनपुर, इलाहाबाद, लखनऊ के साथ दिल्ली में चांद के एलान के बाद रात साढ़े आठ बजे इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी ने भी यहां चांद का एलान कर दिया। मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, मौलाना हारून रशीद नक्शेबंदी, मौलाना नासिर, मौलाना अजीजुल्लाह ने बैठक कर चांद के एलान का फैसला किया। अशरफ एडवोकेट ने इसकी पुष्टि की। उधर काजी-ए-शहर ने अपने दो नुमाइंदों को इलाहाबाद शहादत के लिए भेजा। वहां से शहादत मिलने के बाद उन्होंने चांद का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चांद के एलान के साथ ही सोमवार को मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। तीन दिन से लेकर करीब 25 दिनों की तरावीह की नमाज अलग अलग मस्जिदों में होनी है। सबसे कम तीन दिन की तरावीह की नमाज बेनियाबाग के मैदान में, मस्जिद लाट सरैया, मस्जिद मकदूम शाह, कचहरी परिसर स्थित मस्जिद, मदरसा खानमजान में हुई जो कि करीब रात बारह बजे तक अदा की गई।



रमजान के दौरान शहर भर में 27 शिया मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी और इफ्तार होगा। रमजान के दौरान बनारस में दौरे की नमाज भी अदा की जाएगी। इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद जफर हुसैनी ने कहा कि रमजान महीने का सबसे बड़ा हक यह है कि वह इबादतें और आमाल जो इस महीने में मखसूस हैं, उन्हें हर कीमत पर अंजाम दिया जाए। इस महीने एक नेकी का सिला सत्तर गुना मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed