{"_id":"60b53adc8ebc3e8c093bf4e8","slug":"monsoon-may-knock-by-the-last-week-of-june-city-news-vns5923752163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून दे सकता है दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून दे सकता है दस्तक
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान की वजह से पिछले कई दिनों से तेज हवा और बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को भी दिन में धूप होने होने की वजह से उमस भी अधिक झेलनी पड़ी।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जून के अंतिम सप्ताह में मानसून वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल में दस्तक दे सकता है। इसके बाद लोगों को उमस से राहत मिलेगी। पूर्वांचल में मानसून का समय 15 से 20 जून माना जाता है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून की वर्तमान स्थिति के आधार पर कहा जा सकता है कि इस बार मानसून के वाराणसी समेत पूर्वांचल में आने में थोड़ी सी देरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
तीन दिन में आठ डिग्री बढ़ा पारा
तापमान में तीन दिन में आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बाद रविवार को बढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि सोमवार को इसमें बढ़ोतरी हुई और तापमान अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को हवा न चलने से गर्मी भी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तीन-चार दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा।