फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   monkey sits on lawyer chair in court at varanasi

चर्चा में ये तस्वीर: जब कचहरी में वकील बनकर बैठा बंदर, घंटे भर न छोड़ी कुर्सी; फिर जो हुआ सबने पकड़ लिया माथा

Sat, 04 Jan 2025 08:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 Jan 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
monkey sits on lawyer chair in court at varanasi
कुर्सी फिर मेज पर बैठा रहा बंदर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में शनिवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बंदर अचानक विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) की कोर्ट में पहुंच गया। इतना ही नहीं कोर्ट रूम में पहुंचने के बाद बंदर कभी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की मेज पर तो कभी डायस पर कूद कर बैठ जा रहा था।

विज्ञापन


इसके चलते कोर्ट रूम में मौजूद कर्मचारी, अधिवक्ता और वादकारी सहमे नजर आए। काफी देरी के बाद बंदर को कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया। इसके बाद जाकर अदालत की कार्यवाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन


कोर्ट रूम से निकल कर बंदर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की चौकियों पर काफी देर तक घूमता रहा। बंदर का कचहरी परिसर का भ्रमण अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायिक कर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed