{"_id":"62fb957802f2db4c0b048dfa","slug":"monkey-caught-in-varanasi-happiness-was-celebrated-by-distributing-sweets-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी बंदर पकड़ा गया: गांव में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई, अब तक सैकड़ों लोगों को काट चुका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी बंदर पकड़ा गया: गांव में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई, अब तक सैकड़ों लोगों को काट चुका था
Tue, 16 Aug 2022 06:33 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 16 Aug 2022 06:33 PM IST
सार
काशी विद्यापीठ के टिकरी गांव में पिछले कई महीनों से एक बंदर ने आंतक मचाया हुआ था। रास्ते चलते बड़े, बुजुर्ग व बच्चों को काट कर भाग जाता था। कई बार उसे पकड़ने की कोशिश की गई। वन विभाग की टीम भी नाकामयाब रही। आखिरकार इस तरकीब से बंदर को पकड़ा गया।
विज्ञापन
बंदर का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैकड़ों लोगों को काटने वाला महीनों से आतंक का पर्याय बने बंदर को आखिरकार मंगलवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताते चले कि विकासखंड काशी विद्यापीठ के टिकरी गांव में पिछले कई महीने से एक पालतू बंदर बेकाबू हो गया था।
रास्ते चलते बड़े, बुजुर्ग व बच्चों को काट कर भाग जाता था। कई बार उसे पकड़ने की कोशिश की गई। वन विभाग की टीम भी नाकामयाब रही। मंगलवार को गांव के कुछ युवक शशिकांत सिंह व फौजदार सिंह के नेतृत्व में आतंकी बंदर को पकड़ने पर आमादा हो गए। बंदर का लगातार पीछा करते-करते पकड़ लिए।
बंदर के पकड़ने की सूचना पाकर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग उसे देखने आने लगे। गांव में जगह जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करने लगे।