फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   monk died after being hit with brick and kicked in dispute during drinking alcohol in Varanasi

Varanasi Crime: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, ईंट और लात-घूसों के हमले से साधु की मौत

Tue, 17 Sep 2024 10:55 AM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Sep 2024 10:55 AM IST
सार

चेतगंज थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने तीन घंटे में चार किशोर और तीन युवकों को सीसी फुटेज की मदद से पकड़ा। आरोपियों को अदालत में आज पेश करेगी पुलिस।

विज्ञापन
monk died after being hit with brick and kicked in dispute during drinking alcohol in Varanasi
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेतगंज चौराहा के समीप दलहट्टा स्थित सरकारी ठेका के सामने शराब पीने के दौरान सोमवार की दोपहर एक साधु व उसके भाई का विवाद कुछ किशोरों और युवकों से हुआ। हाथापाई शुरू हुई तो किशोरों और युवकों ने ठेका के सामने और फिर चेतगंज चौराहे पर लात-घूसों और ईंट-पत्थर से वार कर साधु की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


सूचना पाकर चेतगंज थाने की पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से तीन घंटे में कूड़ाखाना, बेनियाबाग पार्क से चार किशोरों और तीन युवकों को पकड़ा। तीनों युवकों की पहचान कूड़ाखाना, बेनियाबाग पार्क निवासी चंदन उर्फ भीलखोड़वा, राजा बाबू और सिंकदर के रूप में हुई है। मंगलवार को सातों आरोपियों को पुलिस अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


ककरमत्ता क्षेत्र की रहने वाली मलूटी की बहू की मौत के बाद उसका बेटा पप्पू (40) साधु बन गया था। वह गंगा घाटों पर ही ज्यादातर रहता था और घर कम आता था। सोमवार की दोपहर 2:15 बजे के लगभग पप्पू अपने भाई गप्पू के साथ दलहट्टा स्थित सरकारी ठेके के सामने देसी शराब पी रहा था। उसी दौरान बेनिया क्षेत्र की मलिन बस्ती में रहने वाले किशोरों और युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हुई तो किशोरों और युवकों का गुट उसे लात-घूसे से मारने लगा। पप्पू चेतगंज चौराहा की ओर भागा तो किशोरों और युवकों ने उसे दौड़ा कर उस पर ईंट-पत्थर से वार किया। गंभीर रूप से घायल पप्पू को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

सूचना पाकर की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसी फुटेज की मदद से पप्पू पर हमला करने वाले किशोरों और युवकों को चिह्नित कर पकड़ कर चेतगंज थाने ले गई। इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि घटना से संबंधित सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पांच साल के कान्हा के सिर से मां के बाद बाप का साया उठा
पप्पू की हत्या की जानकारी पाकर उसकी मां मलूटी उसके पांच वर्षीय बेटे कान्हा और परिवार की महिलाओं को लेकर चेतगंज थाने पहुंची। बिलखते हुए मलूटी ने कहा कि हमारे पोते के सिर से उसकी मां के बाद उसके बाप का साया भी उठ गया। अब हमारा पोता किसके सहारे और कैसे जियेगा। मलूटी ने बताया कि पप्पू की पत्नी की मौत लगभग साढ़े तीन साल पहले हुई थी। परिवार की महिलाएं मलूटी को बड़े ही मुश्किल से संभाले हुए थीं।


मलिन बस्ती के किशोरों के उत्पात से परेशान हैं लोग
घटनास्थल के समीप मौजूद लोगों ने बताया कि बेनियाबाग मलिन बस्ती के किशोरों और युवकों के उत्पात से इलाके के लोग परेशान हैं। मनबढ़ किशोर और युवक किसी को भी मारपीट देते हैं और किसी भी दुकान से सामान उठा लेते हैं। चोरी और जेब काटना इनका मुख्य काम है। सभी अपनी जेब में ब्लेड रखते हैं। देसी शराब ठेके के समीप यह सभी किसी को नशे में धुत पाते हैं तो उससे पैसा भी छीन लेते हैं। इनकी करतूतों को गंभीरता से लेकर चेतगंज थाने की पुलिस को प्रभावी तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed