फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Monitoring the water level of rivers on railway bridges through water level monitoring system

Varanasi News: रेल पुलों पर नदियों के जलस्तर की वाॅटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम से निगरानी

Wed, 10 Jul 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Monitoring the water level of rivers on railway bridges through water level monitoring system
पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन के लिए आधुनिक तकनीकी का समावेश किया गया है। बरसात के मौसम में महत्वपूर्ण रेल पुलों पर नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इस सिस्टम से जलस्तर की जानकारी आटोमेटेड एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिकारी को प्राप्त होती है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि धनबाद मंडल में चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी के मध्य दामोदर नदी पर पुल संख्या आठ, गुरपा-पहाड़पुर के मध्य ढाढर नदी पर पुल संख्या 345, बरकाकाना-गढ़वा रोड के मध्य अमानत नदी पर पुल संख्या 253 डीएन पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है। इसी तरह गढ़वा रोड-चोपन के मध्य कोयल नदी पर पुल संख्या दो, कनहर नदी पर बने पुल संख्या 173, चोपन-सिंगरौली के मध्य रेणुका (रिहन्द) नदी पर पुल संख्या सात एवं कोडरमा-हजारीबाग टाउन रेलखंड के मध्य तिलैया डैम पर बने पुल संख्या 31 सहित कुल सात रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं। बताया कि आधुनिक वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम के लग जाने से नदियों पर बने रेल पुलों पर वाटर लेवल की सूचना मिलना आसान हो गया है। इस सिस्टम में सोलर पैनल से जुड़ा एक सेंसर है, जिसमें एक चिप भी लगी है। यह सेंसर ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा है। प्रतिदिन नियमित अंतराल पर नदियों के जलस्तर की जानकारी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed