फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Monitoring of home isolation fails, patient upset

होम आइसोलेशन की मॉनिटरिंग फेल, मरीज परेशान

Wed, 28 Apr 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of home isolation fails, patient upset
वाराणसी। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के दावे फेल हो रहे हैं। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों की मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है। केवल संक्रमित होने की जानकारी के बाद कोई पूछने वाला नहीं है। जिले में कुल संक्रमित 60,473 हैं। 17,856 एक्टिव केस हैं। 16 हजार से अधिक लोग होम आइसोलेशन में हैं। किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए, क्या इलाज करना चाहिए इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

पहले सुबह-शाम कंट्रोल रूम लेता था फीडबैक
पिछले साल होम आइसोलेशन में मरीजों को जरूरी दवाओं, ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट मापने की जानकारी दी जाती थी। हर दिन कंट्रोल रूम से फोन कर फीडबैक लिया जाता था, लेकिन अब कोई पूछने वाला नहीं है। लोगों की शिकायत है कि कंट्रोल रूम के 1077 नंबर पर फोन करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

केस-1
सुंदरपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पांच दिन पहले आई। उनका कहना है कि सिर्फ रिपोर्ट की सूचना दी गई, लेकिन अब तक कौन सी दवा खानी है क्या करना है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, इससे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
लंका निवासी 55 वर्षीय शिक्षक भी 1 सप्ताह से कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में है। बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी ही मिली है। दवा कौन सी खानी है। ऑक्सीजन स्तर कितना होना चाहिए, ये बताने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed