Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Money laundering using your mobile phone Doctor father defrauded of 23 lakhs kept under digital arrest

UP: 'तुम्हारे मोबाइल से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है..' डॉक्टर के पिता से 23 लाख ठगे, 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट; FIR

Thu, 22 Jan 2026 06:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 06:29 AM IST
सार

Varanasi Crime: रेलवे से रिटायर हैं पीड़ित रघुनंदन प्रसाद ने इस मामले में सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी और न्यायालय में पेशी का डर दिखा कर डिजिटल अरेस्ट रखा।

विज्ञापन
Money laundering using your mobile phone Doctor father defrauded of 23 lakhs kept under digital arrest
सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi News: मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी और न्यायालय में पेशी का डर दिखाकर रिटायर्ड रेलकर्मी रघुनंदन प्रसाद को साइबर जालसाजों ने 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 23 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के बेटे और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदन किशाोर ने बुधवार को सिगरा थाने में साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिगरा पुलिस ने साइबर क्राइम थाने के विशेषज्ञों से संपर्क की है।

विज्ञापन


सिगरा के चंदुआ छित्तूपुर मेडिकल कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ. चंदन किशोर ने पुलिस को बताया कि पिता रघुनंदन प्रसाद रेलवे से रिटायर हैं। 25 दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने और न्यायालय में ऑनलाइन पेशी का डर दिखा गया। 
विज्ञापन


कहा गया कि सिक्योरिटी मनी के रूप में अलग-अलग बैंक खातों के रुपये एक खाते में रखें। ठगों ने उन्हें 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। दबाव में आए पिता ने 26 दिसंबर को लहरतारा स्थित बैंक की शाखा से 23 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से गुवाहटी के यस बैंक के खाते में भेज दिया। इसके बाद उन्होंने ठगी की सूचना परिवार को दी। साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम थाने के विशेषज्ञों की मदद से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भ्रष्टाचार के मामले में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी
तहसील राजातालाब में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब की बैठक हुई। भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। पदाधिकारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि जब तक भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर तहसील स्तर पर बेंच और बार के बीच बैठक नहीं होती, तब तक न्यायालयों का विरोध जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने आने वाले दिनों में भी कार्य बहिष्कार जारी रखने को कहा। 

तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि राजातालाब में भ्रष्टाचार की शिकायतें आम हो चुकी हैं। छोटा हो या बड़ा, कोई भी कार्य बिना धनराशि दिए नहीं होता। उप जिलाधिकारी राजातालाब से वार्ता की जा चुकी है, लेकिन जब तक ठोस बैठक कर भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती तब तक अधिवक्ता कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। बैठक में अधिवक्ता अरविंद सिंह, पुष्पराज, अमृत पटेल, गौरव उपाध्याय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed